रांची : जनजाति समाज का विश्वास भाजपा पर बढ़ा : पाहन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 8:28 AM

विज्ञापन

रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पाहन ने शनिवार को पार्टी कायार्लय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर झारखंड के जनजाति समाज का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है. इसके कारण […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पाहन ने शनिवार को पार्टी कायार्लय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर झारखंड के जनजाति समाज का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है. इसके कारण राज्य की आधी से अधिक जनजाति आरक्षित विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अन्य दलों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
विपक्षी दलों के जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को आदिवासी समाज ने नकार दिया है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आभार यात्रा निकाल कर पूरे प्रदेश में जनजाति समाज के बीच जाकर आभार व्यक्त करेंगे. यह कार्यक्रम 11 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा. इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाये गये हैं.
रांची महानगर में अनु लकड़ा, सुनील फकीरा कच्छप, रांची ग्रामीण में बिरसा मिंज, बिरसा पहान, खूंटी में रीता मुंडा, रवि मुंडा, सिमडेगा में अशोक बड़ाईक, कमलेश उरांव, गुमला में आशेष बारला, विजया पहान, लोहरदगा में बिंदेश्वर उरांव, जगरनाथ भगत, पलामू में देवमोहन सिंह, मोहन सिंह, लातेहार में मंजू सिंह, रूपलक्ष्मी मुंडा प्रभारी होंगे. गढ़वा में रघुपाल सिंह, अर्जुन सिंह, गोड्डा में साहेब हांसदा, परितोष सोरेन, सरायकेला-खरसावां में बास्को बेसरा, अनंतराम टुडू, प सिंहभूम में पुतकर हेम्ब्रम, गीता बुलमुचू, पूर्वी सिंहभूम में लखन मार्डी, रामजीत मार्डी, जमशेदपुर महानगर में बारी मुर्मू, शोभा सामंत, देवघर में सुरेश मुर्मू, अर्जुन सोरेन, जामताड़ा में दिलीप हेम्ब्रम, पाकुड़ में दानिएल किस्कू, बाबूधन मुर्मू प्रभारी होंगे.
साहेबगंज में दुर्गा मरांडी, रमेश टुडू, दुमका में बिशु टुडू, मनोज सोरेन, रामगढ में नूतन पाहन, नकुल तिर्की, चतरा में हरेकृष्ण सिंह, गिरिडीह में लखी हेम्ब्रम, राय मुनि देवी, बोकारो में लालचंद मरांडी, लखी हेम्ब्रम, धनबाद में जानकी कोड़ा, रितवरण सोरेन, हजारीबाग में रामरतन मुंडा, पवन मुंडा प्रभारी होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola