ePaper

रांची : योग दिवस की वेबसाइट लांच सीएम ने कराया रजिस्ट्रेशन

Updated at : 09 Jun 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : योग दिवस की वेबसाइट लांच सीएम ने कराया रजिस्ट्रेशन

रांची : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पीएम नरेंद्र मोदी धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंडवासियों के साथ योग करेंगे. योग का कार्यक्रम सुबह सात बजे से होगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर प्रधानमंत्री 20 जून को शाम रांची पहुंचेंगे. सीएम रघुवर […]

विज्ञापन
रांची : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पीएम नरेंद्र मोदी धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंडवासियों के साथ योग करेंगे. योग का कार्यक्रम सुबह सात बजे से होगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर प्रधानमंत्री 20 जून को शाम रांची पहुंचेंगे.
सीएम रघुवर दास ने योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सूचना भवन में वेबसाइट लांच करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन कराया. योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कोई भी व्यक्ति idyranchi.in और yogadayindia.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है.
रजिस्ट्रेशन कराने वाले ही कार्यक्रम में शामिल हो पायेंगे. योगा दिवस के कार्यक्रम में 30-35 हजार लोग प्रधानमंत्री के साथ योग कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, जब नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद रांची में योगा दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि 13 जून को पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा.
राजधानी रांची में इस दिन राजभवन में जिला स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें लोगों योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. 21 जून को पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर पर योग दिवस मनाया जायेगा. मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, सूचना जन संपर्क विभाग के निदेशक राम लखन गुप्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola