एचइसी : युवक के सिर में गोली मार कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

एचइसी प्लांट अस्पताल के पीछे पड़ा मिला शव, शव के पास से रिवाल्वर बरामद रांची/हटिया : धुर्वा पुलिस ने एचइसी प्लांट अस्पताल के पीछे से सोमवार की सुबह कुंदन कुमार (20 वर्ष) नामक युवक का शव बरामद किया. सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने अस्पताल के पीछे युवक का शव देखा, तो पुलिस को […]
विज्ञापन
एचइसी प्लांट अस्पताल के पीछे पड़ा मिला शव, शव के पास से रिवाल्वर बरामद
रांची/हटिया : धुर्वा पुलिस ने एचइसी प्लांट अस्पताल के पीछे से सोमवार की सुबह कुंदन कुमार (20 वर्ष) नामक युवक का शव बरामद किया. सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने अस्पताल के पीछे युवक का शव देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और मामले की जांच की. युवक के सिर में एक गोली मारी गयी थी. उसके बायें हाथ के पास एक रिवॉल्वर भी पड़ा मिला़ युवक की बाइक (जेएच01डीइ-8668) भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी थी.
शव मिलने की सूचना पर मृतक के बड़े भाई अभिषेक कुमार व पिता मनोज झा घटनास्थल पर पहुंचे. अभिषेक ने पुलिस को बताया कि कुंदन रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से निकला था. उसने घर में बताया था कि कहीं से गाड़ी लेकर आना है. थोड़ी देर में आते हैं. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. अभिषेक के अनुसार कुंदन सेल सिटी में गोलू का पिकअप वैन चलाता था. इसके अलावा किसी की भी गाड़ी इधर-उधर पहुंचाने का काम करता था. मृतक का परिवार सीटीआइ ए-1 के पीछे रहता है. वे लोग मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के सैदपुर थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव के रहनेवाले हैं. कुंदन के पिता मनोज झा ऑटो चालक हैं तथा बड़ा भाई अभिषेक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है.
इधर, पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है. पुलिस उसका सीडीआर निकाल रही है. स्टेडियम के पीछे के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. हत्या के खुलासा के लिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में अरगोड़ा, डोरंडा व जगन्नाथपुर थाना प्रभारी की टीम काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




