रांची : कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है. इस संबंध में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व शिक्षा निदेशक से मिला. प्रमंडलीय सचिव जयनंदन तिवारी के नेतृत्व में दोनों अधिकारियों से इस […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है.
इस संबंध में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व शिक्षा निदेशक से मिला. प्रमंडलीय सचिव जयनंदन तिवारी के नेतृत्व में दोनों अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता हुई. ईद को ध्यान में रखते हुए सचिव एपी सिंह ने निदेशक माध्यमिक को अविलंब फरवरी माह का वेतन भुगतान एवं इस वित्तीय वर्ष का पैसा भेजने का निर्देश दिया.
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के रांची जिला सचिव अजय झा, रवींद्र चौरसिया, पंकज मिश्रा, सुनील कुमार झा, कुमुद झा, विजय कुमार सिंह, श्रीकांत पाठक व हिमांशु महतो शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










