ePaper

झारसुगुड़ा भी अब रांची के हवाई मार्ग से जुड़ेगा, पांच जून को ट्रायल, नियमित विमान सेवा छह जून से

Updated at : 04 Jun 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
झारसुगुड़ा भी अब रांची के हवाई मार्ग से जुड़ेगा, पांच जून को ट्रायल, नियमित विमान सेवा छह जून से

केंद्र की उड़ान योजना के अंतर्गत शुरू होगी यह सेवा रांची : एलायंस एयर रांची से झारसुगुड़ा के लिए विमान सेवा शुरू करेगा. यह विमान सेवा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत कार्यान्वित होगी. इसके लिए एलायंस एयर एटीआर-72 टाइप विमान को संचालित करेगा. विमान का ट्रायल पांच जून को इस रूट पर किया […]

विज्ञापन

केंद्र की उड़ान योजना के अंतर्गत शुरू होगी यह सेवा

रांची : एलायंस एयर रांची से झारसुगुड़ा के लिए विमान सेवा शुरू करेगा. यह विमान सेवा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत कार्यान्वित होगी. इसके लिए एलायंस एयर एटीआर-72 टाइप विमान को संचालित करेगा. विमान का ट्रायल पांच जून को इस रूट पर किया जायेगा. छह जून से नियमित विमान सेवा शुरू हो जायेगी.

गौरतलब है कि एयर इंडिया की एक अनुषंगी संस्था एलायंस एयर द्वारा कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर-रायपुर के लिए यह सुविधा प्रदान की जा रही थी.

इसमें झारसुगुड़ा नया जोड़ा गया है. रांची से झारसुगुड़ा तक का किराया 2500 से 3000 तक हो सकता है. वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से कुल 28 उड़ानों संचालित की जा रही है. रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, रायपुर, भुवनेश्वर, पटना तथा हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें हैं. रांची एयरपोर्ट से एयर इंडिया, विस्तारा, गो एयरवेज, इंडिगा तथा एयर एशिया की विमान संचालित होती हैं.

नियमित सेवा की समय सारिणी

विमान संख्या एआई-91727

कोलकाता से उड़ेगा सुबह 5:50 बजे रांची पहुंचेगा सुबह 7:15 बजे

रांची से उड़ेगा सुबह 7:35 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा सुबह 8:45 बजे

भुवनेश्वर से उड़ेगा सुबह 9:05 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगा सुबह 10:10 बजे

नोट : झारसुगुड़ा में विमान संख्या बदल जायेगी

विमान संख्या एआई-91719

झारसुगुड़ा से उड़ेगा सुबह 10:35 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा दिन के 11:35 बजे

भुवनेश्वर से उड़ेगा दोपहर 12:05 बजे रांची पहुंचेगा दोपहर 1:20 बजे

नोट : रांची में विमान संख्या बदल जायेगी

विमान संख्या एआई-91720

रांची से उड़ेगा दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगा दोपहर 3:15 बजे

रायपुर से उड़ेगा दोपहर 3:45 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगा शाम 4:50 बजे

झारसुगुड़ा से उड़ेगा शाम 5:15 बजे रायपुर पहुंचेगा शाम 6:10 बजे

रायपुर से उड़ेगा शाम 6:30 बजे रांची पहुंचेगा शाम 7:55 बजे

रांची से उड़ेगा रात 8:10 बजे कोलकाता पहुंचेगा 9:45 बजे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola