रांची : सिंगल विंडो सिस्टम पर निगम में कार्यशाला आज
Updated at : 03 Jun 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सिंगल विंडो सिस्टम को राजधानी रांची में लागू करने की तैयारी की जा रही है. नगर निकायों में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निजी घर का नक्शा, वाटर कनेक्शन और बिजली कनेक्शन के लिए एक साथ आवेदन करने की व्यवस्था की जायेगी, ताकि नक्शा पास कराने […]
विज्ञापन
रांची : इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सिंगल विंडो सिस्टम को राजधानी रांची में लागू करने की तैयारी की जा रही है. नगर निकायों में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निजी घर का नक्शा, वाटर कनेक्शन और बिजली कनेक्शन के लिए एक साथ आवेदन करने की व्यवस्था की जायेगी, ताकि नक्शा पास कराने वालों को एक ही विंडो से सभी सुविधाएं कम समय में दी जा सकें.
इसके लिए नगर निकायों में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. तीन जून को रांची नगर निगम के सभाकक्ष में कार्यशाला होगी. इसमें बुंडू, विश्रामपुर, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, मेदिनीनगर, सिमडेगा, छतरपुर, खूंटी, लातेहार, हुसैनाबाद और आरआरडीए के पदाधिकारी और स्टेक होल्डर शामिल होंगे. इस कार्यशाला में उन्हें बताया जायेगा कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जमा होनेवाले आवेदनों पर कैसे कार्य करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




