“लालू प्रसाद का बेहतर इलाज होना चाहिए”

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड मेें भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को समधी शिवकुमार यादव, डॉ राजेंद्र सिंह व बिहार के विधान पार्षद रणविजय सिंह ने मुलाकात की. समधी शिवकुमार यादव व डॉ राजेंद्र सिंह लालू से सबसे पहले मिलने पेइंग वार्ड पहुंचे. मुलाकात करने के बाद समधी शिवकुमार यादव […]
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड मेें भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को समधी शिवकुमार यादव, डॉ राजेंद्र सिंह व बिहार के विधान पार्षद रणविजय सिंह ने मुलाकात की. समधी शिवकुमार यादव व डॉ राजेंद्र सिंह लालू से सबसे पहले मिलने पेइंग वार्ड पहुंचे.
मुलाकात करने के बाद समधी शिवकुमार यादव ने कहा कि लालू प्रसाद गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, इसलिए उनका इलाज बेहतर तरीके से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह उनकी तबियत का हाल जानने आये थे. वहीं डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद से किसी तरह की राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है. उनकी सेहत को लेकर पूरा परिवार चिंतित है. उन्हें इलाज के लिए अच्छे अस्पताल में भेजना चाहिए. बिहार विधान पार्षद रणविजय सिंह को लालू से मिलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










