सता रही बिजली, रुला रही पानी की किल्लत
Updated at : 01 Jun 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची के लोग इन दिनों कई मोर्चे पर एक साथ लोहा ले रहे हैं. एक तो भीषण गर्मी ने पहले से ही परेशान कर रखा है, ऊपर से बिजली की कटौती और पानी के किल्लत ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है. शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा. बिजली की […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी रांची के लोग इन दिनों कई मोर्चे पर एक साथ लोहा ले रहे हैं. एक तो भीषण गर्मी ने पहले से ही परेशान कर रखा है, ऊपर से बिजली की कटौती और पानी के किल्लत ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है. शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा. बिजली की आंख मिचौली के कारण लोगों के घरों के इन्वर्टर जवाब दे गये. वहीं, कई इलाकों में बिजली कटे होने के कारण लोग बोरिंग से पानी नहीं भर पाये.
शुक्रवार को 33 केवी कांके फीडर से लाइन ट्रिप कर गयी. इसके चलते ईस्ट जेल रोड से प्लाजा चौक तक उपभोक्ताओं को दोपहर तीन बजे तक नाम मात्र की ही बिजली मिली. ग्रिड से लाइन ट्रिप करने से कांके, गोंदा और राजभवन सब स्टेशन से संबंधित बड़े इलाकों में बिजली गुल रही.
लालपुर तनिष्क शोरूम का ट्रांसफार्मर जल गया जिसका असर उसके व्यवसाय पर पड़ा. वहीं, दोपहर बाद हुई बारिश और तेज हवा के चलते रातू रोड, पिस्का मोड़, पहाड़ी मंदिर के आसपास के इलाके, बजरा, कडरू, कांके, केतारी बगान आदि इलाकों में बिजली की जमकर कटौती की गयी. रात में भी इन इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी है.
ग्रिड के ट्रिप करने से बढ़ी समस्या : शुक्रवार को कांके और हटिया ग्रिड के बार-बार ट्रिप करने से बिजली कटौती की समस्या काफी बढ़ गयी. दिन के डेढ़ बजे से तीन बजे तक राजभवन सब स्टेशन और आइटीआइ सब स्टेशन से बिजली गुल रही.
इस कारण पहाड़ी मंदिर के आसपास के इलाके, केशव नगर, जयप्रकाश नगर, कमलाकांत रोड, बानो मंजिल रोड, चुना भट्ठा, आर्यपुरी, शिवपुरी, रातू रोड, सुखदेव नगर थाना के आसपास के इलाके, माउंट मोटर गली, बिड़ला मैदान, श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी, इंद्रपुरी, शिवदुर्गा मंदिर लेन, रामविलास पेट्रोल पंप के आसपास के इलाके प्रभावित रहे.
बिजली गुल रहने से हरमू में जल संकट गहराया
रांची़ राजधानी रांची के कई हिस्से भीषण जल संकट से गुजर रहे हैं. ऐसे में बिजली की अांख मिचौली ने परेशानी और बढ़ा दी है. शुक्रवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी, हरमू बस्ती और विद्यानगर क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण जल संकट और गहरा गया.
बिजली के अभाव में लोग घरों की बोरिंग से टंकी में पानी नहीं भर पाये. परेशानी तब और बढ़ गयी जब नगर निगम का टैंकर भी दोपहर तक पानी लेकर नहीं पहुंचा. दोपहर दो बजे एक टैंकर पानी आया, लेकिन दो-तीन क्षेत्र में पानी वितरित किया गया.
इधर, सुबह से पानी नहीं आने से नाराज लोगों ने वार्ड 26 के पार्षद अरुण कुमार झा के कार्यालय घेराव किया. महिलाएं कार्यालय के बाहर डटी थी. पार्षद के काफी समझाने के बाद महिलाएं वहां से हटीं. वहीं, पार्षद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को पत्र लिखकर हरमू, विद्यानगर इलाके में एक हाइड्रेंट लगाने व तत्काल अतिरिक्त टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




