ePaper

परीक्षा के दौरान हंगामा तीन घंटे तक रोड रहा जाम

Updated at : 30 May 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान हंगामा तीन घंटे तक रोड रहा जाम

रांची : कोकर स्थित द सिस्टम केयर ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में बुधवार को आइटीआइ की एप्रेंटिस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने हंगामा करते हुए रांची-हजारीबाग रोड को जाम कर दिया़ दर्जनों परीक्षार्थी रोड पर आकर हंगामा करने लगे़ दिन के साढ़े चार बजे से रात साढ़े सात बजे तक रोड जाम रहा़ हालांकि, परीक्षार्थियों को […]

विज्ञापन

रांची : कोकर स्थित द सिस्टम केयर ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में बुधवार को आइटीआइ की एप्रेंटिस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने हंगामा करते हुए रांची-हजारीबाग रोड को जाम कर दिया़ दर्जनों परीक्षार्थी रोड पर आकर हंगामा करने लगे़ दिन के साढ़े चार बजे से रात साढ़े सात बजे तक रोड जाम रहा़

हालांकि, परीक्षार्थियों को शाम पांच बजे तक समझा बुझा कर हटा दिया गया था, लेकिन वाहनों की लंबी कतार कांटाटोली से लेकर खेलगांव तक होने के कारण जाम क्लियर कराने में ट्रैफिक पुलिस व ट्रैफिक का बाइक दस्ता, सदर पुलिस व पीसीआर-22 को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर जाम समाप्त हुआ़ जाम में दर्जनों बस सहित सभी प्रकार के वाहन फंसे हुए थे़

तीन घंटे जाम लगे होने के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट गयी. हालात को देखते हुए कई यात्री ऑटो व बस से उतर कर पैदल ही कांटाटोली की ओर गये़ वहीं, जाम के कारण छोटे यात्री वाहन नहीं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई़ जाम के दौरान परीक्षार्थियों ने भारत माता जय के भी नारे लगाये.
क्या है मामला
परीक्षार्थियों कहना था कि परीक्षा में गड़बड़ी चल रही है. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, उसकी कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. साथ ही परीक्षा देते वक्त कंप्यूटर प्रत्येक 10-10 मिनट पर बंद हो रहा था. इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए बार-बार कंप्यूटर शुरू करना पड़ रहा था.
परीक्षा देने के क्रम में तीन बार कंप्यूटर बंद हो गया. इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करने पर कई परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर कर दिया गया. इसके बाद विद्यार्थियों ने एकजुट होकर परीक्षा का बहिष्कार किया और जम कर नारेबाजी की. इस दौरान परीक्षा केंद्र के प्रबंधक भाग खड़े हुए.
आइटीआइ परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार की देखरेख में किया गया था. आइटीआइ की एप्रेंटिस परीक्षा कोकर स्थित केंद्र में तीन स्लॉट में आयोजित की गयी थी़ पहली पारी नौ से 11 बजे तक, दूसरा पारी 12 से दो बजे तक और तीसरी पारी तीन से पांच बजे तक थी. तीसरी पारी की परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद परीक्षार्थियों ने आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया था़
  • कांटाटोली चौक से खेलगांव चौक तक लगा रहा जाम
  • जाम के दौरान परीक्षार्थियों ने जम कर की नारेबाजी
  • कई लोगों की ट्रेन छूट गयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola