धान खरीद के नाम पर खूब हुई है लूट

रांची : राज्य में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की योजना में सर्वाधिक गड़बड़ी वित्तीय वर्ष 2011-12 तथा 2012-13 में हुई है. इस दौरान गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, पलामू, पाकुड़ व धनबाद जिले में कई अनियमितताएं हुई थी. ‘प्रभात खबर’ वर्ष 2009 से ही धान खरीद योजना में गड़बड़ी की खबर […]
रांची : राज्य में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की योजना में सर्वाधिक गड़बड़ी वित्तीय वर्ष 2011-12 तथा 2012-13 में हुई है. इस दौरान गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, पलामू, पाकुड़ व धनबाद जिले में कई अनियमितताएं हुई थी. ‘प्रभात खबर’ वर्ष 2009 से ही धान खरीद योजना में गड़बड़ी की खबर प्रकाशित करता रहा है. बाद में एजी की जांच में भी धान खरीद योजना में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ.
दरअसल सरकारी अधिकारी व चावल मिल प्रबंधक इसमें बराबरी के दोषी रहे हैं. पलामू में तत्कालीन जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव नारायण राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विपिन लकड़ा व जिला कृषि पदाधिकारी नरेश चौधरी तथा पलामू (हुसैनाबाद) की मां जानकी राइस मिल, देवघर के यशोदा राइस मिल व श्री यशोदा राइस मिल पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










