रांची : अर्जुन मुंडा व सुदेश महतो से मिले चंद्रप्रकाश चौधरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पहली बार रांची पहुंचे. रांची पहुंचते ही श्री चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री व खूंटी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा व आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से मुलाकात की. इसके बाद श्री चौधरी […]
विज्ञापन
रांची : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पहली बार रांची पहुंचे. रांची पहुंचते ही श्री चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री व खूंटी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा व आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से मुलाकात की. इसके बाद श्री चौधरी आवासीय कार्यालय पहुंचे. आवास पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया. मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि उनकी जिम्मेवारी बढ़ गयी है.
स्वागत करनेवालों में रामगढ़ जिला परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष योगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो सहित कई समर्थक शामिल थे. इधर झारखंड कुर्मी महासभा ने भी श्री चौधरी का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, महासचिव कारी नाथ महतो, प्रदेश संयोजक डॉ धनंजय कुमार, प्रदेश सचिव दिलेश्वर महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










