गुरुवार, तीन मई को पुरी तट से टकरायेगा फनी साइक्लोन
Updated at : 02 May 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : साइक्लोन फनी तीन मई को ओडिशा के पुरी के तट पर टकरायेगा. मौसम विभाग ने इससे संबंधित बुलेटिन जारी कर दिया है. यहां इसकी गति 175 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने झारखंड और आसपास के राज्यों के लिए एलर्ट जारी किया है. झारखंड पर […]
विज्ञापन
रांची : साइक्लोन फनी तीन मई को ओडिशा के पुरी के तट पर टकरायेगा. मौसम विभाग ने इससे संबंधित बुलेटिन जारी कर दिया है. यहां इसकी गति 175 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने झारखंड और आसपास के राज्यों के लिए एलर्ट जारी किया है.
झारखंड पर भी इसका असर पड़ेगा. तीन और चार मई को साइक्लोन काफी असरदार होगा . चार मई की शाम में यह वृहत साइक्लोन में बदल जायेगा. इस दौरान की हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर हो सकती है. झारखंड में इसका असर दो मई से दिखने लगेगा. आकाश में बादल आ जायेंगे.
कुछ स्थानों में बारिश भी हो सकती है. तीन मई को सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, जमशेदपुर वाले इलाके में ज्यादा असर रहेगा. यहां तेज बारिश भी हो सकती है. चार मई को संताल परगना वाले जिलों में व्यापक असर होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने ओडिशा और बंगाल के तटवर्ती इलाकों को सतर्क रहने का आदेश जारी किया है.
इस दौरान मछुआरों को समुद्र में जाने से रोकने का आदेश जारी हुआ है. लोगों को कम से कम बाहर निकलने को कहा गया है.
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में दो मई से ही इसका असर दिखने लगेगा. तीन मई से इस इलाके में भारी बारिश हो सकती है. करीब 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भी इसका व्यापक असर रहेगा. तीन और चार मई को इसका ज्यादा असर रहेगा. बंगाल की खाड़ी से लगे इलाके में इसका व्यापक असर रहेगा. इस दौरान हवा की गति कम हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




