मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्री भी चुनावी रण में बहा रहे हैं पसीना, 14 प्रत्याशियों की जिताने में लगे हुए हैं रघुवर कैबिनेट के 10 मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

सुनील चौधरी रांची : झारखंड के लोकसभा चुनाव में मौसम का पारा हाइ है. प्रत्याशी तो इस हाइ पारे में अपना पसीना बहा ही रहे हैं. राज्य में अाचार संहिता लागू है. झारखंड में मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्री हैं फिलहाल अाचार संहिता की वजह से राज्य के मंत्रियों के पास विभाग के रूटीन कार्य […]
विज्ञापन
सुनील चौधरी
रांची : झारखंड के लोकसभा चुनाव में मौसम का पारा हाइ है. प्रत्याशी तो इस हाइ पारे में अपना पसीना बहा ही रहे हैं. राज्य में अाचार संहिता लागू है. झारखंड में मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्री हैं
फिलहाल अाचार संहिता की वजह से राज्य के मंत्रियों के पास विभाग के रूटीन कार्य भी नहीं है. विभागीय काम न देख मंत्री इस चुनावी रणक्षेत्र में उतर गये हैं. मुख्यमंत्री तो लगातार सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान चला रहे हैं. पर इस चुनावी युद्ध में राज्य के मंत्री भी पीछे नहीं है.
कोई अपने क्षेत्र में ही जम कर प्रचार अभियान चला रहे हैं, तो कोई क्षेत्र से बाहर निकल कर भी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए पसीना बहा रहे हैं. एक मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तो खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं. वह गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू पार्टी के उम्मीदवार हैं. फिलहाल वह अपने लिए ही गिरिडीह में ही कैंपेन चला रहे हैं. जिसके कारण वह दूसरी लोकसभा सीट के एनडीए प्रत्याशियों का फिलहाल साथ नहीं दे पा रहे हैं.
सरयू राय: राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री फिलहाल खूंटी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में अभियान चला रहे हैं. अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं के संग जमशेदपुर के प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. वह कहते हैं कि पार्टी उन्हें जहां आदेश देगी वहां जाकर प्रचार अभियान चलायेंगे.
सीपी सिंह : राज्य के नगर विकास मंत्री रांची से विधायक हैं. वह रांची लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाले रांची विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रचार अभियान चला रहे हैं. सुबह और शाम में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए पदयात्रा करते हैं. जगह-जगह कार्यकर्ताओं संग बैठक करते हैं, सभा करते हैं. पलामू लोकसभा सीट के लिए उन्होंने दो दिनों तक प्रचार अभियान चलाया था. वह कहते हैं कि छह मई तक रांची में ही अभियान चलायेंगे. इसके बाद जमशेदपुर में प्रचार अभियान चलायेंगे.
नीलकंठ सिंह मुंडा : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी में ही व्यस्त हैं. वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कैंपेन कर रहे हैं. उनके लिए सभा आयोजित करने से लेकर प्रचार अभियान तक चला रहे हैं. हालांकि उनके अपने भाई कालीचरण सिंह मुंडा खुद कांग्रेस के उम्मीदवार हैं.
रामचंद्र चंद्रवंशी : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी 28 अप्रैल तक पलामू लोकसभा सीट के प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में प्रचार अभियान चला रहे थे. वह पलामू और गढ़वा में ही जमे रहे हैं. वहां 29 अप्रैल को मतदान हो गया. वह कहते हैं, अब पार्टी उन्हें जहां आदेश देगी वह वहीं जाकर अभियान चलायेंगे.
राज पलिवार : राज्य के श्रम मंत्री राज पलिवार पलामू और चतरा लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान चला रहे थे. 29 अप्रैल से अब दुमका लोकसभा सीट में अभियान चलायेंगे. साथ ही गोड्डा में भी प्रचार अभियान चलायेंगे.
नीरा यादव : राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव फिलहाल कोडरमा लोकसभा सीट में ही व्यस्त हैं. वह पार्टी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में प्रचार कर रही हैं.
लुईस मरांडी : राज्य की कल्याण मंत्री लुईस मरांडी दुमका में ही जमी हुई हैं. वह दुमका से भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोरेन और गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के प्रचार अभियान में व्यस्त हैं. दुमका सीट से वह विधायक भी हैं.
अमर बाउरी : राज्य के भू-राजस्व मंत्री व चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी धनबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी पीएन सिंह के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में ही प्रचार अभियान चला रहे हैं. वह एक दिन के लिए जमशेदपुर भी गये थे.
रणधीर सिंह : कृषि मंत्री रणधीर सिंह चतरा में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे. साथ ही कोडरमा और दुमका में भी अभियान चला रहे हैं. पार्टी के अगले निर्देश का उन्हें इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










