रांची : पंचतत्व में विलीन हुए डॉ केके सिन्हा

Updated at : 29 Apr 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पंचतत्व में विलीन हुए डॉ केके सिन्हा

रांची : प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का रविवार को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में अंतिम संस्कार किया गया. पुत्र हेमंत कुमार सिन्हा ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, बलबीर दत्त, प्रो रविंद्र राय, सुबोधकांत सहाय, महुआ माजी सहित शहर के कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे. इससे पूर्व दोपहर 12:20 […]

विज्ञापन

रांची : प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का रविवार को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में अंतिम संस्कार किया गया. पुत्र हेमंत कुमार सिन्हा ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, बलबीर दत्त, प्रो रविंद्र राय, सुबोधकांत सहाय, महुआ माजी सहित शहर के कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे. इससे पूर्व दोपहर 12:20 बजे बरियातू स्थित ‘मानसरोवर’ अंतिम यात्रा निकाली गयी. दिन के 11:45 बजे उनकी दो बेटियां विदेश से रांची पहुंचीं, इसके बाद अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू की गयी. अंतिम संस्कार में स्वर्णरेखा नदी पर डॉ केके सिन्हा की दो बेटियां और उनकी पोती भी पहुंची हुई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola