रांची : एमबीबीएस में दाखिला लेते ही ओपीडी व वार्ड में ड्यूटी पर लगाये जायेंगे विद्यार्थी
Updated at : 17 Apr 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

एमसीआइ ने कोर्स में किया बदलाव, रिम्स प्रबंधन ने भी की तैयारी रांची : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) ने एमबीबीएस के कोर्स में फेरबदल किया है. इसके तहत अब एमबीबीएस के विद्यार्थियों को दाखिला लेने के बाद पहले दिन ही से मरीजों से आमना-सामना करना पड़ेगा. यानी ओपीडी और वार्डाें में इन बतौर सहयोगी […]
विज्ञापन
एमसीआइ ने कोर्स में किया बदलाव, रिम्स प्रबंधन ने भी की तैयारी
रांची : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) ने एमबीबीएस के कोर्स में फेरबदल किया है. इसके तहत अब एमबीबीएस के विद्यार्थियों को दाखिला लेने के बाद पहले दिन ही से मरीजों से आमना-सामना करना पड़ेगा. यानी ओपीडी और वार्डाें में इन बतौर सहयोगी इन विद्यार्थियों की ड्यूटी पहले दिन से शुरू हो जायेगी.
कोर्स में हुए बदलाव के मद्देनजर रिम्स प्रबंधन अपने विद्यार्थियों को अगले माह से प्रशिक्षित करना शुरू करेगा. विद्यार्थियों को मरीजों की स्थिति को देखते हुए उनसे और उनके परिजन से अच्छा व्यवहार करने की सीख दी जायेगी.
इसका प्रशिक्षण मई के पहले सप्ताह से शुरू हो जायेगा. इसके अलावा एमबीबीएस के विद्यार्थियों को एक माह का इंडक्शन क्लास भी कराया जायेगा. इसमें उन्हें अध्यात्म, भाषा, मौलिक व नैतिक शिक्षा, योगा और स्पोर्ट्स की जानकारी दी जायेगी. इसके लिए प्रबंधन इस विषय के एक्सपर्ट को अपने बुलायेगा, जो विद्यार्थियाें को प्रशिक्षित करेंगे.
शिक्षकों को दी गयी कोर्स में हुए बदलाव की जानकारी : रिम्स के शिक्षकों को एमबीबीएस कोर्स में हुए फेरबदल की जानकारी देने के लिए मंगलवार को माइक्राबॉयाेलॉजी विभाग में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कॉलेज के शिक्षक जिन्होंने ओड़िशा में जाकर प्रशिक्षण लिया है, उन्होंने रिम्स के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित किया.
एमबीबीएस के कोर्स में बदलाव हुआ है. अब पहले दिन से ही विद्यार्थियों की अस्पताल में पोस्टिंग होगी. इसके लिए उनको प्रशिक्षित किया जायेगा. मरीज व उनके परिजन से अच्छे व्यवहार के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा. एक माह का इंडक्शन क्लास भी कराया जायेगा.
डॉ डीके सिंह, निदेशक, रिम्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




