कोडरमा में जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प, आधा दर्जन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मरकच्चो (कोडरमा) : मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत स्थित लोहडियो में शुक्रवार को पर्व को लेकर निकाले गये बाइक जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गयी. झड़प में जुलूस में शामिल करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में नावाडीह, लोहडियो के युवक शामिल हैं. घटना को लेकर एक गुट जहां […]
विज्ञापन
मरकच्चो (कोडरमा) : मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत स्थित लोहडियो में शुक्रवार को पर्व को लेकर निकाले गये बाइक जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गयी. झड़प में जुलूस में शामिल करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
घायलों में नावाडीह, लोहडियो के युवक शामिल हैं. घटना को लेकर एक गुट जहां जुलूस का रास्ता रोकने का आरोप लगा रहा है.
वहीं, दूसरे गुट ने धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. इसके बाद से पुलिस गांव में कैंप कर रही है. दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंचे और दोनों गुट के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










