रांची : रहें सावधान! जलेबी और लड्डू में मिलाया जा रहा हानिकारक रंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राजधानी रांची के ज्यादातर छोटे होटलों और ठेले पर बिक रहे जलेबी-लड्डू और बुंदिया में खानेवाले रंग की जगह अौद्योगिक रंग (इंडस्ट्रियल कलर) मिलाया जा रहा है, जो लाल-चंपई रंग का होता है. कामधेनू सहित कई तरह के रंग बाजार में खुलेआम मिल रहे हैं. पुड़िया वाला पीला या गंधक रंग अखाद्य रंग […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी रांची के ज्यादातर छोटे होटलों और ठेले पर बिक रहे जलेबी-लड्डू और बुंदिया में खानेवाले रंग की जगह अौद्योगिक रंग (इंडस्ट्रियल कलर) मिलाया जा रहा है, जो लाल-चंपई रंग का होता है.
कामधेनू सहित कई तरह के रंग बाजार में खुलेआम मिल रहे हैं. पुड़िया वाला पीला या गंधक रंग अखाद्य रंग है. इसे मेटानिल येलो भी कहा जाता है. यह रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा इसे खाने से जी मिचलाना व सिर दर्द सहित अन्य गंभीर रोग का भी खतरा है. चिकित्सकों के अनुसार इसके सेवन से जिगर व यकृत संबंधी रोग तथा कैंसर भी हो सकता है.
शहर भर के ठेले सहित होटलों में बिकनेवाले लड्डू, जलेबी, बुंदिया, मंचूरियन व चार्ट (छोला सहित अन्य) में यह रंग धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है. ऐसी चीजें खरीदते वक्त होटल या ठेलेवालों को इसमें मिलाया गया रंग दिखाने को कहें. रंग युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन में पर्याप्त सावधानी जरूरी है. बेहतर होगा कि रंगीन खाद्य पदार्थ, खास कर पीले रंग से परहेज किया जाये. कोशिश करें कि बिना रंग वाबी जलेबी व अन्य मिठाइयों का सेवन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










