रांची : चुनाव प्रचार किया संजय सेठ ने

Updated at : 09 Apr 2019 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चुनाव प्रचार किया संजय सेठ ने

रांची : भारतीय जनता पार्टी के रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ ने सोमवार को टाटीसिलवे इलाके में चुनाव प्रचार किया. टाटीसिलवे चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया […]

विज्ञापन
रांची : भारतीय जनता पार्टी के रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ ने सोमवार को टाटीसिलवे इलाके में चुनाव प्रचार किया. टाटीसिलवे चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया. श्री सेठ गोंदलीपोखर होते हुए जोन्हा, जोरवाडीह, कीता, बुढ़ाम भी गये.
बुढ़ाम में रघुनाथ महतो की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सिल्ली पहुंचे. वहां आजसू और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया. मौके पर लोकसभा के चुनाव प्रभारी परमा सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, डॉ राजाराम महतो, सुशील अग्रवाल, सूर्य प्रभात, साधुचरण महतो, फटीक चंद्र दास, राज किशोर मेहता, धीरज महतो आदि साथ में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola