ओड़िशा-बिहार में चुनाव के दौरान झारखंड में भी रहेगा ड्राई डे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2019 11:38 AM
रांची : ओड़िशा और बिहार में होने वाले चुनावों के दौरान झारखंड के कई जिलों में शराबबंदी (ड्राई डे) रहेगी. जिस दिन ओड़िशा में मतदान होगा, उससे 48 घंटे पहले झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में शराबबंदी लागू हो जायेगी. वहीं, बिहार में होनेवाले चुनाव के मद्देनजर गढ़वा, पलामू, चतरा, […]
रांची : ओड़िशा और बिहार में होने वाले चुनावों के दौरान झारखंड के कई जिलों में शराबबंदी (ड्राई डे) रहेगी. जिस दिन ओड़िशा में मतदान होगा, उससे 48 घंटे पहले झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में शराबबंदी लागू हो जायेगी. वहीं, बिहार में होनेवाले चुनाव के मद्देनजर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज जिले में शराब नहीं बिकेगी.
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह निर्देश जारी कर दिये हैं. इसमें कहा गया है कि ओड़िशा और बिहार में होनेवाले निर्वाचन-2019 को लेकर मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले तक इन दोनों राज्यों से सटे झारखंड के जिलों में ड्राई डे घोषित किया जायेगा.
ओड़िशा में 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होना है. अतः वहां होने वाले मतदान के मद्देनजर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में भी ड्राई डे रहेगा.
इसी तरह, बिहार में होनेवाले मतदान से 48 घंटे पहले से झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज जिले में ड्राई डे रहेगा. इस संदर्भ में इन दोनों राज्यों से सटे झारखंड के सभी जिलों में ड्राई डे का अनुपालन सुनिश्चित करने और अपेक्षित कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










