रांची : अधिकारी अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें : राज्यपाल

Updated at : 07 Apr 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अधिकारी अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें : राज्यपाल

राज्यपाल से मिले झारखंड वित्त सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी रांची : झारखंड वित्त सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में अपने प्रशिक्षण के अंतिम चरण में शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. सभी पदाधिकारियों ने एक-एक गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया. राज्यपाल ने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों […]

विज्ञापन
राज्यपाल से मिले झारखंड वित्त सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी
रांची : झारखंड वित्त सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में अपने प्रशिक्षण के अंतिम चरण में शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. सभी पदाधिकारियों ने एक-एक गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया. राज्यपाल ने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी. उन्होंने संग्रहन के प्रति सजग रहने एवं जीएसटी कर प्रणाली को सही तरीके से लागू करने के लिए कहा.
राज्यपाल ने कहा कि इसी राजस्व संग्रहण पर जनमानस के लिए लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाएं निर्भर करती है. मौके पर कुल 19 अधिकारियों के साथ-साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव सत्येंद्र सिंह, वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर उपायुक्त एवं प्रशिक्षण के लिए नोडल पदाधिकारी अखिलेश शर्मा और एटीआइ की ओर से रत्नाकर तिवारी उपस्थित थे.
सभी प्रशिक्षु पदाधिकारी कोलकाता में एक सप्ताह के प्रशिक्षण भ्रमण के पश्चात आज ही वापस आये थे. कोलकाता में पश्चिम बंगाल के वाणिज्य कर विभाग मुख्यालय एवं एटीआइ में नंदिनी घोष, लवली मुखर्जी, सोमाश्री कार एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा इन्हें प्रशिक्षित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola