रांची : बड़ा तालाब में गंदा पानी गिराने पर रोक लगे

Updated at : 07 Apr 2019 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बड़ा तालाब में गंदा पानी गिराने पर रोक लगे

झारखंड सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बड़ा तालाब के समीप बैठक की, कहा काम की रफ्तार देख कर नहीं लगता है कि यहां कुछ काम भी हो रहा है रांची : सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़ा तालाब के चारों ओर कंक्रीट की दीवार खड़ी करने व तालाब के पानी को सुखा कर मिट्टी भरने के […]

विज्ञापन
झारखंड सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बड़ा तालाब के समीप बैठक की, कहा
काम की रफ्तार देख कर नहीं लगता है कि यहां कुछ काम भी हो रहा है
रांची : सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़ा तालाब के चारों ओर कंक्रीट की दीवार खड़ी करने व तालाब के पानी को सुखा कर मिट्टी भरने के विरोध में शनिवार को झारखंड सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बड़ा तालाब के समीप बैठक की.
बैठक में सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि पिछले चार सालों से हमलोग बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की बातें सुन रहे हैं, लेकिन काम की रफ्तार देख कर लगता नहीं है कि यहां कुछ काम हो रहा है. तालाब में गंदा पानी गिराये जाने पर रोक लगाने की मांग की.
सदस्यों ने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर चारों ओर कंक्रीट की दीवार खड़ी की जा रही है. सेवा सदन के समीप तालाब को सुखा कर उसमें मिट्टी भरी जा रही है. इससे तो तालाब का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा.
सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर अगर तालाब को किसी प्रकार से छोटा किया जायेगा, तो उसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इस दौरान सदस्यों ने बैनर लेकर प्रदर्शन भी किया. मौके पर सोसाइटी के विकास सिंह, आरपी शाही, राजेश दास, खुशबू कटारूका, डॉ अंजना वर्मा, अतुल गेरा, श्वेतांक श्रीवास्तव, अमृतेश पाठक, योगेन ओझा आदि उपस्थित थे.
सोसाइटी की सरकार से मांगें
तालाब में गंदा पानी गिरने पर पूरी तरह से रोक लगे
तालाब के क्षेत्रफल को किसी प्रकार से कम न किया जाये
तालाब के चारों ओर टहलने के लिए पाथ वे बनाया जाये व बैठने के लिए बेंच लगे
सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola