लोकसभा चुनाव 2019 : इसलिए संजय सेठ को मिला रांची लोकसभा का टिकट!

रांची : झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को इसका एलान कर दिया. संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र से रामटहल चौधरी की जगह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. रांची के जाने-माने व्यापारी संजय सेठ झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष हैं. […]
रांची : झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को इसका एलान कर दिया. संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र से रामटहल चौधरी की जगह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. रांची के जाने-माने व्यापारी संजय सेठ झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष हैं. वह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के भी अध्यक्ष हैं.
महीने में 25 दिन खादी के कपड़े पहनने वाले सेठ जयप्रकाश आंदोलन के दौरान सक्रिय राजनीति में आये थे. खादी बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा था कि 1974 में जो खादी धारण किया, आज तक नहीं छोड़ा. एक महीने में 25 दिन खादी का वस्त्र ही पहनते हैं.
वाणिज्य में स्नातकोत्तर और व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई करने वाले सेठ का वायुसेना के साथ-साथ सरकारी और निजी कंपनी में भी चयन हुआ. पंजाब नेशनल बैंक के अलावा मशहूर कंपनी उषा मार्टिन में भी उनका चयन हो चुका था, लेकिन उन्होंने समाजसेवा को प्राथमिकता दी. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नमो मंत्र के बैनर तले संजय सेठ ने जबर्दस्त अभियान चलाया था.
झारखंड में मोदी की लहर में बाकी सभी दलों का खात्मा हो गया. वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने राज्य की 14 में से 12 लोकसभा सीटें जीत ली थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




