रांची : एसडीओ ने स्व गामा सिंह को भेजा नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एसडीओ रांची ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान शांति भंग होने की आशंका पर पांच लोगों को नोटिस भेजा है. इसमें भाजपा के मुख्यालय प्रभारी रहे गामा सिंह का भी नाम है, जबकि गामा सिंह का निधन चार सितंबर, 2018 को हो चुका है. नोटिस में यहां तक कहा गया है कि अगर […]
विज्ञापन
रांची : एसडीओ रांची ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान शांति भंग होने की आशंका पर पांच लोगों को नोटिस भेजा है. इसमें भाजपा के मुख्यालय प्रभारी रहे गामा सिंह का भी नाम है, जबकि गामा सिंह का निधन चार सितंबर, 2018 को हो चुका है. नोटिस में यहां तक कहा गया है कि अगर गामा सिंह खुद कोर्ट नहीं आ सकते हैं, तो अपने अधिकृत अधिवक्ता कोकोर्ट भेजे.
साथ ही यह भी चेतावनी दी गयी है कि क्यों ने एक वर्ष के लिए आपसे 10 हजार रुपये का बांड पत्र भरवाया जाये. नाेटिस में गामा सिंह के अलावा अनिल कुमार गुप्ता, अर्जुन उरांव, संजीव झा आैर छोटू उरांव का भी नाम है. ये सभी एसडीओ कोर्ट में उपस्थित भी हुए और अपने-अपने वकीलों के माध्यम से पक्ष रखा. अनिल कुमार गुप्ता को दो-दो नोटिस भेजा गया है. जिसमें एक में उनका नाम अनिल कुमार गुप्ता है और दूसरे में अनिल कसेरा (वार्ड पार्षद के पति) का नाम दर्ज है. ये सभी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










