रांची : हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, तीन विमानों को डायर्वट किया गया

Updated at : 04 Apr 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, तीन विमानों को डायर्वट किया गया

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित राजकीय स्टेट हैंगर से बुधवार दोपहर तीन बजे एक हेलीकॉप्टर ने हजारीबाग के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन, बीस मिनट के अंदर उसमें तकनीकी खराबी आ गयी. इसके बाद पायलट ने तत्काल एटीसी से अनुमति लेकर उसकी आपात लैंडिंग करायी. इस कारण से आधे घंटे तक रनवे बाधित रहा. […]

विज्ञापन
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित राजकीय स्टेट हैंगर से बुधवार दोपहर तीन बजे एक हेलीकॉप्टर ने हजारीबाग के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन, बीस मिनट के अंदर उसमें तकनीकी खराबी आ गयी.
इसके बाद पायलट ने तत्काल एटीसी से अनुमति लेकर उसकी आपात लैंडिंग करायी. इस कारण से आधे घंटे तक रनवे बाधित रहा. इस दौरान रांची आ रहे एयर इंडिया और एयर एशिया के विमानों को कोलकाता भेज दिया गया. इसके अलावा इंडिगो के विमान को भी डायवर्ट कर दिया गया.
दोपहर 3:50 बजे हेलीकॉप्टर में आयी खराबी को दूर कर रनवे को खाली कराया गया, जिसके बाद से उक्त सभी विमान लगभग सवा घंटे की देरी से रांची एयरपोर्ट पर लैंड हुए. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. विभाग के लोगों ने कहा कि उसके रोटर में खराबी आ जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola