रांची : संताल समाज ने धूमधाम से मनाया बाहा पर्व

Updated:
विज्ञापन

रांची : दिशोम जाजेर गढ़ विकास समिति द्वारा धुर्वा में बाहा पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर नायके बाबा मुनिराम टुडू की अगुवाई में विधि-विधान से पूजा की गयी़ उन्होंने इष्टदेव मारांगबुरु, जाहेरआयो व लिट मोड़े को साल का फूल अर्पित किया इसके बाद उन्होंने इन फूलों को लोगों […]

विज्ञापन
रांची : दिशोम जाजेर गढ़ विकास समिति द्वारा धुर्वा में बाहा पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर नायके बाबा मुनिराम टुडू की अगुवाई में विधि-विधान से पूजा की गयी़ उन्होंने इष्टदेव मारांगबुरु, जाहेरआयो व लिट मोड़े को साल का फूल अर्पित किया इसके बाद उन्होंने इन फूलों को लोगों के बीच आशीष स्वरूप वितरित किया़ महिलाओं ने इसे अपने बालों में व पुरुषों ने अपने कान में लगाया. इस अवसर पर दिशोम नायके गजेंद्र किस्कू, रामकृष्ण सोरेन, मेघा उरांव, केएम टुडू व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित संताली साहित्यकार आदित्य मंडी ने विचार रखे़
मांदर, नगाड़े और ढोल की धुन पर पारंपरिक नृत्य का दौर भी चला़ इस आयोजन में रमेश मरांडी, सीताराम, बिरसा भगत, कुमुदनी लकड़ा, नीतू टुडू, डॉ दशरथ मुर्मू, गोविंद हेम्ब्रम, काली चरण, रुसी राम, एमएम मुर्मू, महेश टुडू, बीएन हांसदा, महेश्वर मानसिंह टुडू, केएन हेम्ब्रम, लक्ष्मण टुडू, सुबोध सोरेन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola