रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रिकॉर्ड ढुलाई की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 9:08 AM
विज्ञापन
रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में रिकॉर्ड लोडिंग की है. जानकारी के अनुसार रेलवे ने 155 मिलियन टन की ढुलाई की है. वहीं, वित्तीय 2017-18 में 150. 76 मिलियन टन ढुलाई हुई थी. चालू वित्तीय वर्ष में रेलवे ने करीब 4.24 मिलियन टन अधिक ढुलाई की है, जो लगभग 2.81 प्रतिशत ज्यादा […]
विज्ञापन
रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में रिकॉर्ड लोडिंग की है. जानकारी के अनुसार रेलवे ने 155 मिलियन टन की ढुलाई की है. वहीं, वित्तीय 2017-18 में 150. 76 मिलियन टन ढुलाई हुई थी. चालू वित्तीय वर्ष में रेलवे ने करीब 4.24 मिलियन टन अधिक ढुलाई की है, जो लगभग 2.81 प्रतिशत ज्यादा है.
मार्च 2019 में दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 14.77 मिलियन टन ढुलाई की है, जबकि वर्ष 2018 में मार्च माह में 13.85 मिलियन टन ढुलाई की थी. दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा एक माह यानी मार्च माह में सबसे अधिक ढुलाई की गयी है. इस कार्य के लिए 10,073 वैगन में माल ढुलाई की गयी. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चार डिवीजन आद्रा, खड़गपुर, चक्रधरपुर और रांची ने रिकॉर्ड ढुलाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










