रांची : एक अप्रैल से प्रभावी हो गयी बिजली की नयी दर, जानें

Updated at : 02 Apr 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एक अप्रैल से प्रभावी हो गयी बिजली की नयी दर, जानें

नयी टैरिफ लागू होने के बाद महीने के बजट में न्यूनतम 50 रुपये की बढ़ोतरी रांची : झारखंड में एक अप्रैल 2019 से बिजली की नयी दर प्रभावी हो गयी है. यानी अब अप्रैल माह के अंत में जो बिजली आयेगा, वह नयी टैरिफ के आधार पर होगा. इसमें सरकार की सब्सिडी भी शामिल होगी. […]

विज्ञापन
नयी टैरिफ लागू होने के बाद महीने के बजट में न्यूनतम 50 रुपये की बढ़ोतरी
रांची : झारखंड में एक अप्रैल 2019 से बिजली की नयी दर प्रभावी हो गयी है. यानी अब अप्रैल माह के अंत में जो बिजली आयेगा, वह नयी टैरिफ के आधार पर होगा. इसमें सरकार की सब्सिडी भी शामिल होगी. सरकार से सब्सिडी के बाद घरेलू उपभोक्ता पर 10 से 50 पैसे का अतिरिक्त बोझ पड़ा है.
ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं पर 10 पैसे प्रति यूनिट, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं पर 15 पैसे से लेकर 25 पैसे तक का अतिरिक्त बोझ पड़ा है. वहीं, एक कनेक्शन लेने वाले अपार्टमेंट या अावासीय कॉलोनी पर 50 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त बोझ पड़ा है. शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता, जो 200 यूनिट तक बिजली खपत करते हैं, सब्सिडी के बाद नयी टैरिफ से उनके बजट पर 50 रुपये प्रति माह का बोझ पड़ा है.
छोटे दुकानदारों को भी होगा फायदा
आयोग ने अपनी टैरिफ में इस बार छोटे दुकानदारों, आटा चक्की आदि को घरेलू उपभोक्ताओं की श्रेणी में रखा है. पूर्व में ये कॉमर्शियल श्रेणी में आते थे. यानी घर में ही कोई किराना दुकान खोले हुए है, तो उसे घरेलू व कॉमर्शियल दो कनेक्शन लेने पड़ते थे. अब एक ही कनेक्शन से वे डोमेस्टिक श्रेणी में आ जायेंगे. यानी जितनी सब्सिडी घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रही है, वही सब्सिडी उन्हें भी मिलेगी.
क्या है अप्रैल से प्रभावित नयी दर
श्रेणी मार्च तक की दर अप्रैल से नयी दर उपभोक्ता पर बोझ
डोमेस्टिक रूरल मीटर्ड(0-200 वाट) 1.40 1.50 0.10 रुपये/यूनिट
डोमेस्टिक रूरल मीटर्ड (200 से अधिक) 1.75 1.85 0.10 रुपये/यूनिट
डोमेस्टिक अर्बन (0-200 यूनिट) 3.25रु 3.50 0.25 रुपये/यूनिट
डोमेस्टिक अर्बन (201-500 यूनिट) 4.00रु 4.20रु. 0.20 रुपये/यूनिट
डोमेस्टिक अर्बन (501 -800 यूनिट) 4.25रु 4.40रु. 0.15 रुपये/यूनिट
डोमेस्टिक अर्बन( 800 यूनिट से अधिक) 5.00रु 5.25रु. 0.25 रुपये/यूनिट
डोमेस्टिक एचटी (अपार्टमेंट या कॉलोनी) 4.00 4.50रु. 0.50 रुपये/यूनिट
कॉमर्शियल रूरल(0-100) 2.25 2.50 0.25 रुपये/यूनिट
200 यूनिट तक खर्च करने पर 50 रुपये प्रति माह का बजट बढ़ा
200 यूनिट तक
मार्च 2019 तक दे रहे थे
एनर्जी चार्ज(3.25 रुपये/यूनिट )-650 रुपये
फिक्स्ड चार्ज-75 रुपये
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी(20 पैसे/यूनिट)-40 रुपये
कुल-765 रुपये दे रहे थे.
कुल इंपैक्ट -3.82 रुपये/यूनिट
अब अप्रैल से कितना देना होगा
एनर्जी चार्ज(3.50 रुपये/यूनिट)-700 रुपये
फिक्स्ड चार्ज-75 रुपये
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी(20 पैसे/यूनिट)-40 रुपये
कुल-815रुपये
कुल इंपैक्ट प्रति यूनिट-4.075प्रति यूनिट
महीने के बजट में अतिरिक्त भार -50रुपये प्रति माह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola