रांची : किफायती दर व कम समय में सेप्टिक टैंक की सफाई करायेगा नगर निगम
Updated at : 30 Mar 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

प्राइवेट ऑपरेटरों की मनमानी पर लगेगी रोक, लोगों को मिलेगी राहत रांची : शहर के निजी और व्यावसायिक भवनों में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के नाम पर प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा की जा रही लूट अब बंद होगी. प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा मनमानी राशि की वसूली की शिकायत पर रांची नगर निगम ने नयी व्यवस्था बनायी […]
विज्ञापन
प्राइवेट ऑपरेटरों की मनमानी पर लगेगी रोक, लोगों को मिलेगी राहत
रांची : शहर के निजी और व्यावसायिक भवनों में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के नाम पर प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा की जा रही लूट अब बंद होगी. प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा मनमानी राशि की वसूली की शिकायत पर रांची नगर निगम ने नयी व्यवस्था बनायी है. इसके तहत अब सेप्टिक टैंक सफाई के लिए लोगों को रांची नगर निगम में ही आवेदन जमा करना होगा. आवेदन करने के तीन दिन के अंदर नगर निगम हर हाल में सेप्टिक टैंक की सफाई करायेगा.
अगर आवेदकों की भीड़ अधिक रही, तो भी तीन दिन में सफाई करने की अनिवार्यता रहेगी. इसके लिए आवेदकों को निगम में फीस के साथ फॉर्म भरकर जमा करना होगा. निजी भवन में बने टैंक की सफाई के लिए 1250 रुपये व व्यावसायिक भवन में बने टैंक की सफाई के लिए आमलोगों को 2500 रुपये देने होंगे. वर्तमान में प्राइवेट ऑपरेटर जो भी इस कार्य को करते हैं, वे एक सेप्टिक टैंक के सफाई में आठ से 10 हजार की राशि वसूलते हैं. इतनी रकम लेने बाद भी ये ऑपरेटर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए 15 से 20 दिन का समय लगाते हैं.
सफाई में देरी हो रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
सेप्टिक टैंक की सफाई का आवेदन और फीस जमा करने के बाद आवेदकों को का चक्कर नहीं लगाने पड़े, इसके लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. नगर निगम में पैसा जमा करने के बाद भी अगर निर्धारित तिथि को वाहन घर पर नहीं पहुंचता है, तो आमलोग इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




