रांची : झामुमो ने की थी संसदीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार की शुरुआत : भाजपा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा तोड़ने और बेचने का कार्य करती है. प्रतुल ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार की शुरुआत झामुमो ने ही की थी. उनके मुंह […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को हास्यास्पद बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा तोड़ने और बेचने का कार्य करती है.
प्रतुल ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार की शुरुआत झामुमो ने ही की थी. उनके मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती है. सांसद रिश्वत कांड में झामुमो के चार सांसदों को निचली अदालत से सजा हो गयी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने तकनीकी आधार पर मामले को ड्राॅप कर दिया था. श्री शाहदेव ने कहा कि राज्यसभा का टिकट बेचने का भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का लंबा इतिहास है. वैसे तो ये आदिवासी और मूलवासी के हितों की बात करते हैं लेकिन जब टिकट देना होता है, तो इन्हें मुक्ति नाथ उपाध्याय, केडी सिंह जैसे लोग याद आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










