रांची : नागपुरी सिनेमा के अभिनेता प्रवीण का निधन
Updated at : 24 Mar 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नागपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता व टेलीविजन आर्टिस्ट प्रवीण मिश्रा उर्फ लव कुमार का शनिवार को निधन हो गया. वह 38 साल के थे. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बीमार प्रवीण मिश्रा इलाज के लिए वेल्लोर गये थे, जहां इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो […]
विज्ञापन
रांची : नागपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता व टेलीविजन आर्टिस्ट प्रवीण मिश्रा उर्फ लव कुमार का शनिवार को निधन हो गया. वह 38 साल के थे.
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बीमार प्रवीण मिश्रा इलाज के लिए वेल्लोर गये थे, जहां इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया. बहुत कम समय में प्रवीण ने नागपुरी सिनेमा में अभिनय के अलावा निर्देशन में भी अपनी जगह बनायी थी.
टेलीविजन चैनल के लिए कई स्पेशल प्रोग्राम करने के अलावा राष्ट्रीय चैनल से प्रसारित धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में विभिन्न किरदार में दिखते रहे हैं. उनके निधन पर नागपुरी फिल्म जगत के कई लोगों ने शोक प्रकट किया है. रविवार को टंकी साइड धुर्वा स्थित उनके आवास डीटी-2054 से अंतिम यात्रा निकलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




