मुंबई के मेयर रहे मीनू मसानी भी बने थे रांची के सांसद

Updated at : 16 Mar 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई के मेयर रहे मीनू मसानी भी बने थे रांची के सांसद

मनोज सिंह, रांची : मुंबई महानगर में मेयर रह चुके मिनोचर रुस्तम मसानी (मीनू मसानी) भी रांची के सांसद रह चुके हैं. मीनू मसानी लोकसभा के दूसरे चुनाव (1957) में रांची के सांसद थे. बताया जाता है कि जयपाल सिंह मुंडा उन्हें रांची लेकर आये थे. उस दौरान रांची में दो उम्मीदवारों को सशक्त माना […]

विज्ञापन

मनोज सिंह, रांची : मुंबई महानगर में मेयर रह चुके मिनोचर रुस्तम मसानी (मीनू मसानी) भी रांची के सांसद रह चुके हैं. मीनू मसानी लोकसभा के दूसरे चुनाव (1957) में रांची के सांसद थे. बताया जाता है कि जयपाल सिंह मुंडा उन्हें रांची लेकर आये थे. उस दौरान रांची में दो उम्मीदवारों को सशक्त माना जाता था. इनमें से एक जयपाल सिंह (एसटी) तथा दूसरे मीनू मसानी (जेनरल केटेगरी) थे.

मीनू मसानी कांग्रेस के उम्मीदवार थे. मीनू मसानी ने ही राजगोपालाचारी के साथ मिल कर 1959 में स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की थी. इसके बाद तीन बार राजकोट संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व किया था. स्वाधीन भारत में मीनू मसानी को ब्राजील का राजदूत भी बनाया गया था. इससे पूर्व रांची लोकसभा के पहले चुनाव में रांची नामवाले सीट से तीन प्रत्याशी चुनाव जीत कर आये थे.
इसमें रांची नार्थ इस्ट से कांग्रेस के अब्दुल इब्राहिम, रांची वेस्ट (एसटी) से झापा जयपाल सिंह मुंडा व पलामू कम हजारीबाग कम रांची से कांग्रेस से गजेंद्र प्रसाद सिन्हा जीते थे. 1962 में भी रांची से दो लोग (स्वतंत्र पार्टी के प्रशांत कुमार घोष व झापा के जयपाल सिंह) चुनाव जीते थे. इसके बाद से रांची सीट पर कांग्रेस और भाजपा में प्रतिस्पर्द्धा होती रही. एक बार बीएलडी और एक बार जनता दल ने यह सीट जीता है. रांची सीट पर भाजपा का पांच बार तथा कांग्रेस का छह बार कब्जा रहा है.
भाजपा से पांचों बार राम टहल चौधरी चुनाव जीते हैं. जबकि कांग्रेस से इस सीट पर दो बार शिव प्रसाद साहू और दो बार सुबोधकांत सहाय ने जीत हासिल की है. सुबोधकांत सहाय एक बार जनता दल की टिकट से भी चुनाव जीत चुके हैं. वहीं वर्ष 1977 के चुनाव में बीएलडी के रवींद्र वर्मा ने चुनाव जीता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola