ePaper

लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में चार चरणों में होंगे मतदान, मतगणना 23 मई को

Updated at : 10 Mar 2019 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में चार चरणों में होंगे मतदान, मतगणना 23 मई को

रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान चार चरणों में होगा. राज्‍य में पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान छह मई, तीसरे चरण का मतदान 12 मई और चौथे चरण का मतदान 19 मई को होगा. पहले चरण में तीन लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा. दूसरे और तीसरे चरण […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान चार चरणों में होगा. राज्‍य में पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान छह मई, तीसरे चरण का मतदान 12 मई और चौथे चरण का मतदान 19 मई को होगा. पहले चरण में तीन लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा. दूसरे और तीसरे चरण में चार-चार और अंतिम चरण में तीन लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा.

पहले चरण में चतरा, लोहरदगा और पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदान कराया जायेगा. झारखंड के दूसरे चरण में कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग में मतदान होगा. तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 12 मई को मतदान होगा. चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 19 मई को मतदान होंगे.

चार चरण में मतदान

पहला चरण – 29 अप्रैल -तीन सीटें – चतरा, लोहरदगा एवं पलामू.

दूसरा चरण – 06 मई – चार सीटें – कोडरमा, रांची, खूंटी एवं हजारीबाग.

तीसरा चरण – 12 मई – चार सीटें – गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर एवं सिंहभूम.

चौथा चरण – 19 मई – तीन सीटें – राजमहल, दुमका और गोड्डा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola