कालूबथान : आंबोना में युवती का सिर धड़ से अलग किया, गैंग रेप की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2019 8:30 AM
विज्ञापन
कालूबथान : ब्राह्मण गोड़िया में युवती का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गयी है. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. छोटा आंबोना के ग्रामीण प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह आठ बजे ब्राह्मण गोड़िया नहाने गये. लोगों […]
विज्ञापन
कालूबथान : ब्राह्मण गोड़िया में युवती का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गयी है.
शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. छोटा आंबोना के ग्रामीण प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह आठ बजे ब्राह्मण गोड़िया नहाने गये. लोगों ने तालाब के समीप खेत में युवती का सिर कटी लाश देखा. ग्रामीणों ने कालूबथान पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. इस दौरान युवती का सिर 100 फुट दूर एक खेत में मिला.
धड़ से कुछ दूरी पर खून से लथपथ एक बड़ा पत्थर एवं झाड़ी के पास खून लगा हंसुआ पुलिस ने बरामद किया. आशंका जतायी जा रही है कि युवती की पहले पत्थर से मार कर हत्या की गयी और उसके बाद हत्यारों ने सिर काट कर अलग कर दिया. युवती के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले. अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना शुक्रवार की देर रात की है.
मृतका किसी संभ्रांत परिवार की लगती है. वह सलवार सूट एवं जैकेट, हाथ में सोने एवं घोड़ा की नाल की अंगूठी और दोनों पैर में बिछिया पहनी हुई है. कपड़े के नीचे रक्तस्राव हुआ है. इससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बल मिलता है. हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. शव का पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










