रांची : बेड से गायब हो गया कोडरमा का चंदर दास, परिजन परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : काेडरमा जयनगर थाना के तेतरोन निवासी चंदर दास रिम्स में डॉ विद्यापति वार्ड से गायब हो गये हैं. उसके परिजनों ने बताया कि पांच मार्च को रात में मिरगी का दौरा पड़ने पर उसे अगले दिन छह मार्च को रिम्स लाया गया. डॉ विद्यापति की देखरेख में उसका इलाज शुरू हुआ. डॉक्टर द्वारा […]
विज्ञापन
रांची : काेडरमा जयनगर थाना के तेतरोन निवासी चंदर दास रिम्स में डॉ विद्यापति वार्ड से गायब हो गये हैं. उसके परिजनों ने बताया कि पांच मार्च को रात में मिरगी का दौरा पड़ने पर उसे अगले दिन छह मार्च को रिम्स लाया गया. डॉ विद्यापति की देखरेख में उसका इलाज शुरू हुआ. डॉक्टर द्वारा सीटी स्कैन व कुछ आवश्यक ब्लड जांच करायी गयी. छह मार्च की सुबह साढ़े नौ बजे डॉक्टर का राउंड शुरू हुआ, तो दो परिजनों में से एक को हटने को कहा गया. चंदर की पत्नी वहां से निकल गयी.
डॉक्टर ने देखने के बाद दवा लाने काे कहा. चंदर का बेटा दवा खरीदने गया. मां व बेटा जब दवा खरीद कर आये, तो चंदर वहां से गायब था. काफी देर तक इंतजार करने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन वह नहीं मिले. इसके बाद परिजनों ने बरियातू थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. रिम्स प्रबंधन को परिजनों ने इसकी सूचना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










