सपना चौधरी पहुंचीं रांची पर रद्द हो गया कार्यक्रम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मशहूर डांसर सपना चौधरी बुधवार को रांची पहुंची. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से पूछे गये किसी भी सवाल का जवाब सपना ने नहीं दिया. वह सीधी अपने वाहन में चली गयी. वहीं, एचइसी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को आनन-फानन में रद्द कर दिया. इस बाबत आयोजक गौतम कुमार ने बताया […]
विज्ञापन
रांची : मशहूर डांसर सपना चौधरी बुधवार को रांची पहुंची. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से पूछे गये किसी भी सवाल का जवाब सपना ने नहीं दिया. वह सीधी अपने वाहन में चली गयी. वहीं, एचइसी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को आनन-फानन में रद्द कर दिया. इस बाबत आयोजक गौतम कुमार ने बताया कि टिकट की बिक्री नहीं होने के कारण कार्यक्रम को रद्द किया गया है.
महज 600 टिकट ही बिक्री हुई थी. जिन लोगों ने भी टिकट खरीदा है, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जायेगा. वहीं, टिकट का पैसा लेने के लिए लोग जब स्टेडियम पहुंचे, तो अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगे. स्टेडियम में कोई व्यवस्था नहीं देख कर लोगों ने वहां हंगामा भी किया. पैसे की वापसी के लिए इधर-उधर लोग भटकते रहे. लोगों का कहना है कि आयोजक फोन नहीं उठा रहे हैं. उनके साथ धोखा किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










