स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में झारखंड बना दूसरा बेस्ट परफार्मिंग स्टेट, जमशेदपुर को 15 वां और रांची को मिला 46 वां स्थान

Updated at : 07 Mar 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में झारखंड बना दूसरा बेस्ट परफार्मिंग स्टेट, जमशेदपुर को 15 वां और रांची को मिला 46 वां स्थान

टॉप 100 शहरों में इंदौर अव्वल रांची : स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में झारखंड देश का दूसरा बेस्ट परफार्मिंग स्टेट बना है. वहीं एक लाख से अधिक आबादीवाले शहरों में देशभर के टॉप 100 शहरों में जमशेदपुर काे 15 वां और रांची काे 46 वां स्थान मिला है. बुधवार को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में […]

विज्ञापन
टॉप 100 शहरों में इंदौर अव्वल
रांची : स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में झारखंड देश का दूसरा बेस्ट परफार्मिंग स्टेट बना है. वहीं एक लाख से अधिक आबादीवाले शहरों में देशभर के टॉप 100 शहरों में जमशेदपुर काे 15 वां और रांची काे 46 वां स्थान मिला है.
बुधवार को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 पर आधारित रैंक और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया. शहरी क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड को देश का दूसरा बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का अवार्ड दिया गया.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सीपी सिंह ने अवार्ड ग्रहण किया. सम्मान समारोह में झारखंड सरकार की ओर से विभागीय मंत्री सीपी सिंह, विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह, मिशन डायरेक्टर अमित कुमार के साथ रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मनोज कुमार और उनकी टीम, साहेबगंज के उपायुक्त और नगर निकाय की टीम तथा कई जिलों के उपायुक्त और कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर रांची की मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद थे. भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति ने राज्यस्तरीय सम्मान प्रदान किया. वहीं, कुछ अवार्ड आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से दिया गया.
कार्यक्रम में केंद्र सरकार के आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे. इस उपलब्धि पर मंत्री सीपी सिंह ने राज्य की जनता और नगर निकायों के अधिकारी ,राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है.
देशभर के टॉप 100 शहरों में जमशेदपुर को 15 वां और रांची को 46 वां स्थान : एक लाख से ज्यादा आबादी वाले टॉप 100 शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को 15 वां स्थान मिला है. जबकि राजधानी रांची को 46 वां रैंक मिला है. टॉप 100 शहरों में धनबाद, हजारीबाग, चास और मानगो भी शामिल हैं.
स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड ने बनाया नया कीर्तिमान : रघुवर
रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को पूरे देश में दूसरा स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. अलग-अलग श्रेणी में राज्य को कुल नौ पुरस्कार मिलने पर उन्होंने राज्य की जनता को बधाई दी है. उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुड़े साथियों के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके प्रयास से ही झारखंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है.
झारखंड को नौ अवॉर्ड
झारखंड : देश का दूसरा बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का अवार्ड
गुमला : इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज के लिए मिला पुरस्कार
चतरा : सिटीजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी का अवार्ड
पाकुड़ : क्लीनेस्ट सिटी का अवार्ड
राजमहल: गंगा किनारे बसे शहरों में सफाई के लिए दूसरा बेस्ट सिटी अवार्ड
साहिबगंज : तीसरा बेस्ट सिटी अवार्ड
रांची : कैपिटल सिटी में बेस्ट सिटीजन फीडबैक के लिए सम्मान
फुसरो : एसडब्ल्यूएम प्रैक्टिसेस के लिए मिला बेस्ट सिटी का अवॉर्ड
चक्रधरपुर : सिटीजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी का अवार्ड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola