रातू : चाइल्ड लाइन के सहयोग से नाबालिग की शादी रुकवायी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रातू : थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित सरना नगर में चाइल्ड लाइन के सहयोग से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी रुकवायी गयी. नाबालिग लड़की को थाना के सहयोग से बाल कल्याण समिति को सौंपा जायेगा. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की शादी उसके माता-पिता गोपालगंज (बिहार) निवासी अमित पांडेय से सोमवार को कराने वाले […]
विज्ञापन
रातू : थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित सरना नगर में चाइल्ड लाइन के सहयोग से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी रुकवायी गयी. नाबालिग लड़की को थाना के सहयोग से बाल कल्याण समिति को सौंपा जायेगा. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की शादी उसके माता-पिता गोपालगंज (बिहार) निवासी अमित पांडेय से सोमवार को कराने वाले थे.
इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को मिली, तो किरण बाखला व अनवारुल हक लड़की के घर पहुंचे और लड़की को बरामद कर थाना के हवाले कर किया. लड़की के माता-पिता ने बताया कि वे कुली- कबाड़ी का काम कर अपना जीवन बसर करते हैं. इसी बीच शादी का रिश्ता आया, तो वे लड़की की शादी करने को राजी हो गये. इसमें किसी का दोष नहीं है. इस संबंध में चाइल्ड लाइन की सदस्य किरण बाखला ने थाना में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










