ePaper

अपर बाजार के व्यवसायी के अपहरण की आशंका, रांची से आरा के लिए हुए थे रवाना

Updated at : 03 Mar 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
अपर बाजार के व्यवसायी के अपहरण की आशंका, रांची से आरा के लिए हुए थे रवाना

रांची : अपर बाजार के व्यवसायी चित्तरंजन सिंह (49 वर्ष) लापता हो गये हैं. वे एक फरवरी से गायब हैं. उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा है. इस संबंध में उनकी पत्नी पूजा सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत की है. परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं. घटना के संबंध में बताया जा […]

विज्ञापन

रांची : अपर बाजार के व्यवसायी चित्तरंजन सिंह (49 वर्ष) लापता हो गये हैं. वे एक फरवरी से गायब हैं. उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा है. इस संबंध में उनकी पत्नी पूजा सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत की है. परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि व्यवसायी 28 फरवरी की शाम को घर में पत्नी को बोल कर निकले थे कि अरजेंट काॅल आया है.

गांव जाना है. बिहार के आरा (भोजपुर) के गजराज गंज थाना क्षेत्र का मसाढ़ इनका गांव है. इसके बाद वे तिवारी मोटर के एसी बस से रांची से आरा के लिए निकले. उसी दिन रात साढ़े 11 बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर सूचना दी कि बस बूटी मोड़ पर खराब हो गयी है. अब यहां से बस निकल रही है. अगले दिन एक फरवरी की सुबह 06:32 पर इन्होंने पत्नी को फिर सूचना दी कि वे आरा पहुंच गये हैं. इसके बाद से उनका फोन नहीं लग रहा है.

उनके पैतृक गांव मसाढ़ में भी पत्नी ने अपने परिचितों को फोन किया, लेकिन वहां से लोगों ने बताया कि वे गांव नहीं पहुंचे हैं. शनिवार को पत्नी ने कोतवाली थाने में इस मामले में शिकायत की है. उधर, इस मामले में पत्नी ने गजराज गंज के थाना प्रभारी से भी मामले में शिकायत की. उनके द्वारा बताया गया उन्होंने आरोपी से थाने में बुलाकार पूछताछ की, लेकिन वह अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola