हाथी ने युवक को कुचला, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

तमाड़ : प्रखंड के आराहांगा पंचायत के इचापीड़ी गांव निवासी छुटू पातर मुंडा (43 वर्ष) को जंगली हाथी ने पैरों से कुचल कर मार डाला. घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छुटू पातर मुंडा सुबह शौच के लिए घर से निकला था. इसी दौरान घर […]
विज्ञापन
तमाड़ : प्रखंड के आराहांगा पंचायत के इचापीड़ी गांव निवासी छुटू पातर मुंडा (43 वर्ष) को जंगली हाथी ने पैरों से कुचल कर मार डाला. घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छुटू पातर मुंडा सुबह शौच के लिए घर से निकला था.
इसी दौरान घर से थोड़ी दूर जाने पर ही उसका सामना एक हाथी से हो गया. हाथी को देख छुटू मुंडा जान बचाने के लिए भागने लगा. वह भाग कर एक गड्ढे में छिप गया. लेकिन हाथी उसके पीछे वहां भी पहुंच गया व छुटू को सूड़ में लपेट कर पटक दिया.
फिर उसे पैरों से कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर छुटू मुंडा की मौत हो गयी. इधर, हाथी के हमले में छुटू मुंडा की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी को दी. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. अधिकारी ने मृतक की पत्नी को मुआवजा के रूप में 50 हजार रुपये दिये.
सिजुसेरेंग जंगल में युवक का शव मिला
नामकुम. थाना क्षेत्र के सिजुसेरेंग जंगल से पुलिस ने एक युवक (उम्र लगभग 40 वर्ष) का शव बरामद किया है. उसकी हत्या गला दबा कर की गयी है. शव को छुपाने की नीयत से उस पर मिट्टी डाल दी गयी थी.
तेज दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को जंगल में शव होने का शक हुआ. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. बताया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




