रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 से उत्पादन शून्य, कटौती जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 से गुरुवार को उत्पादन शून्य हो गया. अचानक उत्पादन शून्य हो जाने से रांची में शाम में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था. इसके बंद होने से राज्य में 200 मेगावाट बिजली की कमी हो गयी. इस कमी को दूर करने के लिए बिजली की कटौती की जा रही […]
विज्ञापन
रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 से गुरुवार को उत्पादन शून्य हो गया. अचानक उत्पादन शून्य हो जाने से रांची में शाम में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था. इसके बंद होने से राज्य में 200 मेगावाट बिजली की कमी हो गयी. इस कमी को दूर करने के लिए बिजली की कटौती की जा रही है. हटिया, नामकुम, कांके ग्रिड से उपभोक्ता को बाधित रूप से बिजली दी जा रही थी. इनलैंड पावर स्टेशन से गुरुवार को बिजली का उत्पादन शुरू नहीं हो सका. वहां के महाप्रबंधक ने कहा कि गुरुवार को बारिश व अन्य कारणों से दिन में उत्पादन शुरू नहीं हो सका. देर रात को इससे उत्पादन शुरू हो जायेगा.
इसके बाद स्थिति में सुधार होगा. मालूम हो कि यहां से 52 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है. उधर, तेनुघाट के बंद होने के कारण सिकिदिरी की दोनों यूनिटों से कई दिनों के बाद 106 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया, जिससे कुछ राहत मिली. सीपीपी से 15 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. राज्य में बिजली उत्पादन में गिरावट आ जाने से 145 मेगावाट बिजली की कटौती कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




