रांची : पांच घंटे हड़ताल पर रहे मोरहाबादी कचरा स्टेशन के सफाईकर्मी
Updated at : 01 Mar 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची एमएसडबल्यू के मोरहाबादी कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने गुरुवार को पांच घंटे तक कामकाज बंद रखा. सफाई कर्मचारी अपने साथियों को हटाये जाने का विरोध कर रहे थे. विरोध कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि पिछले सप्ताह वेतन की मांग को लेकर यहां के कर्मचारियों ने हड़ताल की थी. इसके […]
विज्ञापन
रांची : रांची एमएसडबल्यू के मोरहाबादी कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने गुरुवार को पांच घंटे तक कामकाज बंद रखा. सफाई कर्मचारी अपने साथियों को हटाये जाने का विरोध कर रहे थे.
विरोध कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि पिछले सप्ताह वेतन की मांग को लेकर यहां के कर्मचारियों ने हड़ताल की थी. इसके बाद हमें दिसंबर माह को वेतन दिया गया था. जब हमने जनवरी माह के वेतन की मांग रखी, तो हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को हटाने की धमकी कंपनी के अधिकारियों ने दी. इसके विरोध में सुबह से सफाईकर्मी कचरा उठाने नहीं निकले.
इधर, हड़ताल के कारण मोरहाबादी, बरियातू, कांके रोड, टैगोर हिल, हरिहर सिंह रोड, बरियातू रोड सहित अन्य इलाके में कचरे का उठाव नहीं हो पाया. मामले के तूल पकड़ने पर कंपनी के अधिकारियों ने सफाईकर्मियों के साथ वार्ता की. कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हड़ताली कर्मचारियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जायेगी. इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




