ePaper

Jharkhand : अब संथाल परगना में रेलवे स्टेशनों के नाम ओलचिकी में, घोषणाएं भी स्थानीय भाषा में

Updated at : 27 Feb 2019 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : अब संथाल परगना में रेलवे स्टेशनों के नाम ओलचिकी में, घोषणाएं भी स्थानीय भाषा में

रांची : झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में सभी रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही सूचनाएं ओलचिकि लिपि में भी लिखी जायेंगी. घोषणाएं ओलचिकी भाषा में होंगी. कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला के रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसा ही होगा. बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में यह बात कही गयी है. इसे […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में सभी रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही सूचनाएं ओलचिकि लिपि में भी लिखी जायेंगी. घोषणाएं ओलचिकी भाषा में होंगी. कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला के रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसा ही होगा. बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में यह बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पहले प्रधान महालेखाकार एसकेएफ कुजूर का गुड़गांव में निधन

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि संथाल परगना क्षेत्र के सभी 6 जिलों एवं कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों पर आम सूचना की उद्घोषणा हिंदी के साथ संथाली भाषा में भी की जाये. इतना ही नहीं, रेलवे स्टेशन का नाम और अन्य सूचनाएं ओलचिकी लिपि में भी होने चाहिए.

कहा गया है कि इससे संथाली भाषा-भाषी लोगों के लिए सूचनाएं सुगम हो जायेंगी. इस भाषा को मान्यता मिलने से संथाली समुदाय के लोगों में गौरव की अनुभूति होगी. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे, तब संथाली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल किया गया था.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : अंचल अधिकारी ने मांगी थी रिश्वत, 14 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ नाजिर

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र के सभी छह जिला दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा एवं साहिबगंज तथा कोल्हान क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम जिला में संथाल जनजाति समुदाय की बड़ी जनसंख्या को देखते हुए इन जिलों में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/ विद्यालयों के नाम ओलचिकी में लिखने के निर्देश दिये हैं. उनका मानना है कि इससे संथाली समुदाय के लोगों को कार्यालयों/ विद्यालयों की पहचान करने में आसानी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola