तीन बूथों से बीएलओ गायब मिले, वेतन कटेगा

मतदाताओं को जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान रांची : मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजधानी में दो दिनों से चल रहा विशेष अभियान रविवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन एसडीओ रांची अमित कुमार ने कई बूथों का औचक निरीक्षण किया. इसमें तीन बूथों से बीएलओ गायब […]
मतदाताओं को जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
रांची : मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजधानी में दो दिनों से चल रहा विशेष अभियान रविवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन एसडीओ रांची अमित कुमार ने कई बूथों का औचक निरीक्षण किया. इसमें तीन बूथों से बीएलओ गायब मिले.
गायब पाये गये बीएलओ का वेतन रोकने की अनुशंसा निर्वाची पदाधिकारी को की गयी है. औचक निरीक्षण में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नरेंद्र कुमार झा भी शामिल थे. अभियान 28 से आरंभ हुआ था जिसके पहले दिन कई बीएलओ अनुपस्थित पाये गये थे. दो दिनों तक चले अभियान में प्रपत्र-6 व 7 के आवेदन ज्यादा मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




