रांची रेलवे स्टेशन में बनेगा आधुनिक शौचालय कांप्लेक्स
Updated at : 20 Feb 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया में यात्रियों के उपयोग के लिए एक आधुनिक एवं उच्च स्तरीय सुविधाओं वाले पे एंड यूज शौचालय कांप्लेक्स का निर्माण होगा. इस बाबत मंगलवार को रेलवे प्रशासन व सुलभ इंटरनेशनल के बीच एमओयू किया गया. डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित शौचालय में पुरुष व […]
विज्ञापन
रांची : रांची रेलवे स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया में यात्रियों के उपयोग के लिए एक आधुनिक एवं उच्च स्तरीय सुविधाओं वाले पे एंड यूज शौचालय कांप्लेक्स का निर्माण होगा. इस बाबत मंगलवार को रेलवे प्रशासन व सुलभ इंटरनेशनल के बीच एमओयू किया गया.
डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित शौचालय में पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी. इसमें दिव्यांगों के लिए भी दिव्यांगमित्र शौचालय होगा. स्नानागार भी होगा. रेलवे एवं सुलभ इंटरनेशनल के बीच इस एमओयू की अवधि 10 वर्ष की होगी. इसे एक वर्ष के अंदर तैयार करना होगा. इस अवसर पर डीआरएम विजय कुमार गुप्ता, सीनियर डीसीएम अवनीश, सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आनंद शेखर व अजय कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




