ePaper

रांची़ : रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में नक्सली की याचिका खारिज

Updated at : 20 Feb 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में नक्सली की याचिका खारिज

रांची़ : एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने नक्सली भजो हरी सिंह मुंडा की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी़ मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी. सुनवाई के दौरान नक्सली के वकील ने अदालत में दलील दी कि रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में उसकी संलिप्तता नहीं है़ एनआइए की टीम […]

विज्ञापन
रांची़ : एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने नक्सली भजो हरी सिंह मुंडा की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी़ मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी. सुनवाई के दौरान नक्सली के वकील ने अदालत में दलील दी कि रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में उसकी संलिप्तता नहीं है़ एनआइए की टीम ने दस साल के बाद इस मामले में नक्सली को बिना कोई ठोस सबूत के गिरफ्तार की है़ वहीं एनआइए के वकील ने इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत रमेश सिंह मुंडा की हत्या की गयी थी, जिसमें नक्सली भजो हरि सिंह मुंडा का भी हाथ है़ दोनों पक्षों की दलील सुनने के पश्चात अदालत ने याचिका खारिज कर दी़
मालूम हो कि एनआइए ने तमाड़ के पूर्व विधायक सह मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में नक्सली भजो हरी सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया है़ मामले के आरोपी गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन और रमेश सिंह मुंडा के सरकारी बॉडीगार्ड शेषनाथ सिंह खेरवार सहित अन्य को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola