रांची : सेल्फी विद माई बूथ अभियान शुरू होगा
Updated at : 17 Feb 2019 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं मिली आठ सांसदों की अनुशंसा हर सांसद को 2019 तक तीन-तीन ग्राम पंचायतों काे आदर्श ग्राम बनाना था रांची : सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत फेज थ्री का काम अब तक राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में शुरू नहीं हो सका है. ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम बनाने के लिए आठ सांसदों की […]
विज्ञापन
नहीं मिली आठ सांसदों की अनुशंसा
हर सांसद को 2019 तक तीन-तीन ग्राम पंचायतों काे आदर्श ग्राम बनाना था
रांची : सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत फेज थ्री का काम अब तक राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में शुरू नहीं हो सका है. ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम बनाने के लिए आठ सांसदों की अनुशंसा संबंधित उपायुक्तों व ग्रामीण विकास विभाग को नहीं मिली है. इस कारण फेज थ्री यानी अंतिम फेज के ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं.
इसे लेकर विभाग अब तक पांच-पांच पत्र भेज चुका है. सबसे पहला पत्र दो जून 2017 को भेजा गया था. विभाग के मुताबिक वर्ष 2019 तक तीन-तीन ग्राम पंचायतों को विकसित कर आदर्श ग्राम बना देना है.
जानकारी के मुताबिक 2019 तक हर संसदीय क्षेत्र में तीन-तीन ग्राम पंचायतों का चयन कर उसे आदर्श ग्राम बनाना था. फेज वन व टू के लिए ग्राम पंचायतों का चयन सांसदों ने कर लिया था. इसका काम भी चल रहा है. सांसदों से आग्रह किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों का चयन कर अनुशंसा के साथ संबंधित डीसी को भेज दें. साथ ही ग्रामीण विकास विभाग को अवगत भी कराया जाये.
इन सांसदों की अनुशंसा नहीं मिली है : केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद पशुपति नाथ सिंह, शिबू सोरेन, विजय कुमार हांसदा, कड़िया मुंडा, लक्ष्मण गिलुवा व विद्युत वरण महतो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




