झारखंड में 32 दिनों में मुठभेड़ की नौ बड़ी घटनाएं, मारे गये सात नक्सली-उग्रवादी

रांची : झारखंड में इन दिनों पुलिस और नक्सलियों-उग्रवादियों के बीच एनकाउंटर की संख्याबढ़ी है. दो जनवरी से लेकर तीन फरवरी के बीच अर्थात 32 दिनों में झारखंड के लातेहार, चतरा, बोकारो, गिरिडीह, दुमका, सरायकेला और खूंटी में पुलिस और सीआरपीएफ के साथ नक्सलियों और उग्रवादियों की सात बड़ी मुठभेड़ की घटना हुई. इस दौरान […]
रांची : झारखंड में इन दिनों पुलिस और नक्सलियों-उग्रवादियों के बीच एनकाउंटर की संख्याबढ़ी है. दो जनवरी से लेकर तीन फरवरी के बीच अर्थात 32 दिनों में झारखंड के लातेहार, चतरा, बोकारो, गिरिडीह, दुमका, सरायकेला और खूंटी में पुलिस और सीआरपीएफ के साथ नक्सलियों और उग्रवादियों की सात बड़ी मुठभेड़ की घटना हुई. इस दौरान पुलिस ने सात नक्सलियों और उग्रवादियों को मार गिराया.
पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान भी बरामद किये. हाल के आंकड़ों से यह भी स्पष्ट है कि नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की आक्रमकता बढ़ी है. पुलिस ने नक्सलियों और उग्रवादियों के सफाये के लिए अभियान तेज किया है. पुलिस ने एक जनवरी से लेकर अब तक छह बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया. जिसमें एक स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर, दो जोनल कमांडर और तीन एरिया कमांडर थे. इसके अलावा स्पेशल एरिया कमेटी के एक नक्सली सहित एक और नक्सली ने सरेंडर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




