रांची : दो दर्जन मामलों की समीक्षा
Updated at : 13 Feb 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव रमाकांत सिंह ने मंगलवार को सूचना भवन में दो दर्जन मामलों की समीक्षा की. साथ ही अधिकारियों को कई निर्देश दिये. गैस सिलिंडर में धमाका होने से सात मार्च 2017 को घायल हुए दुमका के दुलाल भंडारी एवं बबीता देवी को अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं किये […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव रमाकांत सिंह ने मंगलवार को सूचना भवन में दो दर्जन मामलों की समीक्षा की. साथ ही अधिकारियों को कई निर्देश दिये. गैस सिलिंडर में धमाका होने से सात मार्च 2017 को घायल हुए दुमका के दुलाल भंडारी एवं बबीता देवी को अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत पर श्री सिंह ने इंश्योरेंस कंपनी से फॉलोअप कर शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया. एक अन्य शिकायत में कहा गया था कि गिरिडीह जिला के मोहनपुर मौजा में लगभग एक एकड़ 21 डिसमिल गैर मजरुआ आम भूमि पर रिजवान अहमद, शमीम अहमद, मो खलील, डॉ इमरान समेत अन्य द्वारा निजी मकान का निर्माण किया गया है.
इस पर नोडल अधिकारी ने बताया कि मोहनपुर मौजा के तहत सभी गैर मजरुआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में यह मामला एलआरडीसी के कोर्ट में प्रक्रियाधीन है. गुमला के उमेश्वर साहू की रैयती जमीन पर लगे हुए साल के पेड़ की लकड़ी सिसई पुलिस ने अप्रैल 1995 में जब्त की थी.
इस संबंध में हाइकोर्ट में राज्य सरकार को आदेश दिया गया कि जब्त लकड़ी का मूल्य निर्धारित कर शिकायतकर्ता को भुगतान करें. परंतु अब तक भुगतान नहीं किया गया है. इस पर श्री सिंह ने लकड़ी का मूल्य निर्धारित कर 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




