ePaper

रांची : अब क्लास बंक की तो परीक्षा में शामिल नहीं हाेने देगा कॉलेज

Updated at : 12 Feb 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अब क्लास बंक की  तो परीक्षा में शामिल नहीं हाेने देगा कॉलेज

रांची : राज्य के पहले सरकारी रिम्स डेंटल कॉलेज ने अपने सत्र को सुधारने के लिए विद्यार्थियों पर सख्ती शुरू कर दी है. बीडीएस 2018 सत्र के विद्यार्थियों से कॉलेज प्रबंधन 75 फीसदी उपस्थिति के लिए अंडरटेकिंग ले रहा है. इसमेें छात्रों को यह लिख कर देना है कि निर्धारित उपस्थिति को पूरा नहीं करने […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के पहले सरकारी रिम्स डेंटल कॉलेज ने अपने सत्र को सुधारने के लिए विद्यार्थियों पर सख्ती शुरू कर दी है. बीडीएस 2018 सत्र के विद्यार्थियों से कॉलेज प्रबंधन 75 फीसदी उपस्थिति के लिए अंडरटेकिंग ले रहा है. इसमेें छात्रों को यह लिख कर देना है कि निर्धारित उपस्थिति को पूरा नहीं करने पर उनको परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा.
परीक्षा में शामिल नहीं होने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों की होगी. विद्यार्थियों पर सख्ती कॉलेज प्रबंधन द्वारा इसलिए की जा रही है, क्योंकि प्रथम वर्ष के विद्यार्थी माॅस बंक (सामूहिक छुट्टी) कर क्लास छाेड़ देते थे. इससे उनकी 75 फीसदी उपस्थिति पूरी नहीं हो पायी थी. कोर्स पूरा करने के लिए विद्यार्थियों की अलग से क्लास लेनी पड़ी थी. इंटर्नल परीक्षा में किसी तरह पास कराया गया था.
दोबारा ऐसी स्थिति नहीं हो, इसलिए कॉलेज प्रबंधन अभी से सख्त हो गया है. प्राचार्य डॉ पंकज गोयल ने बताया कि प्रथम सत्र के विद्यार्थियों के कारण बीडीएस का सत्र लेट हुआ है, जिसके कारण सख्ती की गयी है. दूसरे सत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola