रांची : हजारीबाग में खासमहल जमीन की बंदोबस्ती रद्द करेगी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 12:38 AM
रांची : सरकार हजारीबाग जिले के सदर अंचल के थाना संख्या-157, खाता नंबर- 68 और प्लॉट संख्या 367 की जमीन की बंदोबस्ती रद्द करेगी. भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने बताया कि यह जमीन खासमहल की है. गलत तरीके से इस जमीन की बंदोबस्ती हुई है. इसे रद्द करने का प्रस्ताव है. विधायक राजकुमार यादव […]
रांची : सरकार हजारीबाग जिले के सदर अंचल के थाना संख्या-157, खाता नंबर- 68 और प्लॉट संख्या 367 की जमीन की बंदोबस्ती रद्द करेगी. भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने बताया कि यह जमीन खासमहल की है. गलत तरीके से इस जमीन की बंदोबस्ती हुई है. इसे रद्द करने का प्रस्ताव है.
विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि यह रैयती जमीन है. खासमहल की जमीन है, तो सरकार दस्तावेज दिखाये. भू-माफिओं ने सांठगांठ कर अधिकारियों की मिलीभगत से पांच लोगों के नाम लीज बंदोबस्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है. इसे खासमहल भूमि में तब्दील करने की षड्यंत्र चल रही है. श्री बाउरी ने कहा कि जांच करा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










